Irfan Ansari: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को मिली जान से मारने की धमकी, कहा- तुमको 24 घंटे में उड़ा देंगे

Dr Irfan Ansari
Irfan Ansari: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री को जान से मारने की धमकी दी गयी है. शुक्रवार को मंत्री इरफान अंसारी को कॉल पर धमकी मिली. फोन करने वाले ने कहा कि तुमको 24 घंटे में उड़ा देंगे. उन्होंने मामले की जानकारी रांची एसएसपी को दी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
Irfan Ansari: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को किसी ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी है. इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात फोन नंबर 7903928578 से कॉल कर यह धमकी दी गयी. फोन करने वाले व्यक्ति ने मंत्री से कहा कि तुमको 24 घंटे में उड़ा देंगे. इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री ने प्रभात खबर को जानकारी दी.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रांची एसएसपी को दी जानकारी
स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बताया कि वह राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी को देखने दिल्ली आये थे. मंत्री हफीजुल की शुक्रवार को हार्ट सर्जरी होनी है. तभी उक्त फोन नंबर से उन्हें धमकी दी गयी. इस पूरी घटना की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि उन्होंने इस मामले की सूचना रांची एसएसपी को दी है. पुलिस को पूरे मामले की छानबीन करने को कहा है.
इसे भी पढ़ें
Crime News: आपसी विवाद में चचेरे भाई ने खेला खूनी खेल, भाई पर चलायी 4 गोलियां
Bokaro News: बोकारो में सरकारी शराब दुकानों का ऑडिट शुरू, 5 जुलाई से बंद रहेंगी दुकानें
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rupali Das
नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




