Sadar Hospital: रांची सदर अस्पताल में 5 जुलाई से शुरू होगी MRI जांच, जानिये कितनी होगी फीस

Sadar Hospital Ranchi
Sadar Hospital Ranchi: रांची के सदर अस्पताल में 5 जुलाई से एमआरआई जांच शुरू होने जा रही है. अब मरीजों को कम कीमत पर एमआरआई की सुविधा मिलेगी. हालांकि, रिम्स में अब तक यह सेवा शुरू नहीं हुई है. ऐसे में वहां से भी मरीज जांच करवाने सदर अस्पताल आ सकते हैं. जल्द ही रिम्स में भी एमआरआई की सुविधा शुरू होने वाली है.
Sadar Hospital Ranchi: रांची सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार इजाफा हो रहा है. यहां आनेवाले लोगों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण इलाज के साथ-साथ जांच की सुविधाएं भी मुहैया करायी जा रही हैं. इसी कड़ी में एमआरआई जांच की सुविधा भी जुड़ गयी है. 5 जुलाई से सदर अस्पताल में एमआरआई जांच शुरू हो जायेगी. मालूम हो कि जांच के प्रकार के अनुसार इसकी कीमत भी तय कर दी गयी है. जांच की न्यूनतम दर 1,622 रुपये रखी गयी है.
रिम्स में नहीं है जांच की व्यवस्था
इधर, राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में तीन साल से एमआरआई जांच पूरी तरह बंद है. मशीन खराब है, जिससे मरीजों को जांच के लिए निजी सेंटर में जाना पड़ता है. वहीं, रिम्स प्रशासन अभी एमआरआई जांच मशीन मंगाने की प्रक्रिया में है. हाल ही में काफी मशक्कत के बाद निर्माता कंपनी को पैसा भेजा गया है. हालांकि, मशीन आने और जांच शुरू होने में अभी दो-तीन महीने लग सकते हैं.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हेल्थ मैप ने भी बंद की जांच
बता दें कि रिम्स में एमआरआई मशीन खराब होने के बाद सरकार की अधिकृत एजेंसी हेल्थ मैप निःशुल्क जांच कर रही थी. जांच के बाद जब हेल्थ मैप का पैसा रोक दिया गया, तो एजेंसी ने जांच बंद दी. वहीं, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने एजेंसी को जांच करने का निर्देश दिया था. लेकिन रिम्स द्वारा बकाया पैसा का भुगतान नहीं करने पर निःशुल्क जांच अभी भी बंद है. ऐसे में सदर अस्पताल में एमआरआई जांच शुरू होने से रिम्स के मरीज अब वहां जांच करा पायेंगे.
इसे भी पढ़ें Crime News: आपसी विवाद में चचेरे भाई ने खेला खूनी खेल, भाई पर चलायी 4 गोलियां
रिम्स में जल्द शुरू होगी जांच

वहीं, रिम्स ने कंपनी को 120 दिन का समय दिया है. रिम्स द्वारा कंपनी को लेटर ऑफ क्रेडिट जारी कर दिया गया है. रिम्स पीआरओ डॉ राजीव रंजन ने बताया कि कंपनी को मशीन लगाने के लिए 120 दिन का समय दिया गया है. अगर कंपनी निर्धारित समय में मशीन स्थापित नहीं करती है. तो उसपर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. मशीन लगते ही शीघ्र जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी.
इसे भी पढ़ें
Bokaro News: बोकारो में सरकारी शराब दुकानों का ऑडिट शुरू, 5 जुलाई से बंद रहेंगी दुकानें
Shravani Mela 2025: देवघर में बिना आईडी प्रूफ नहीं मिलेगा रूम, जिला प्रशासन ने तय किये कमरों के दाम
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rupali Das
नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




