ePaper

पलामू: पति के सामने ही वृद्ध महिला की सड़क हादसे में हो गयी मौत, शादी में शामिल होने के लिए जा रही थी मायके

Updated at : 25 Apr 2024 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
पलामू: पति के सामने ही वृद्ध महिला की सड़क हादसे में हो गयी मौत, शादी में शामिल होने के लिए जा रही थी मायके

महिला अपने पति के साथ बिहार से पलामू के दुबटिया मोड़ आयी थी. वहां से उसे अपने मायके बभंडी गांव जाना था. इस दौरान हादसे में उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

पलामू : पलामू जिला के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मेदिनीनगर-औरंगाबाद एन-एच 98 दुबटिया मोड़ पर गुरुवार की सुबह एक 65 वर्षीय वृद्धा की सड़क हादसे में मौत हो गयी. बताया जाता है कि महिला सड़क पार कर रही थी. इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. उस वक्त वृद्ध महिला का पति भी उसके साथ था. मृतिका की पहचान सिमरा थाना क्षेत्र तेतराई गांव निवासी रामकली देवी के रूप में हुई है. वहीं उसके पति का नाम शिव प्रसाद ठाकुर है.

मायके जाने के दौरान हुआ हादसा

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने पति के साथ बिहार से पलामू के दुबटिया मोड़ आयी थी. वहां से उसे अपने मायके बभंडी गांव जाना था. इस दौरान उसका पति लघुशंका करने की बात कहकर सड़क पार करने को कहा. लेकिन सड़क पार करने के दरम्यान एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.

रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे थे मायके

बताया जाता है कि महिला और उसका पति बभंडी गांव में किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे थे. उसी दौरान ये हादसा हो गया. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद उसके गांव से भी कई लोग पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी.

Also Read: झारखंड के पलामू में नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो सगी बहनों की मौत, पसरा मातम

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola