चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, लैपटॉप आईफोन बरामद
गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते एसडीपीओ व थाना प्रभारी | Prabhat Khabar Network
मेदिनीनगर पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी का लैपटॉप, आईफोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
प्रतिनिधि मेदिनीनगर
शहर थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने 23 वर्षीय मोहित कुमार व 25 वर्षीय राधे कुमार उर्फ राधे डोम को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार दोनों आरोपी शहर थाना क्षेत्र के जेलहाता के रहने वाले हैं. शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि गुरुवार की रात को जीएलए कॉलेज के नजदीक रहने वाले वीरेंद्र कुमार सिंह के आवास से अज्ञात चोरों के द्वारा डेल कंपनी का लैपटॉप, आईफोन 13, सैमसंग गैलेक्सी वीवो का मोबाइल चोरी कर लिया गया था. इस मामले में वीरेंद्र सिंह के द्वारा शहर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. अनुसंधान के दौरान पुलिस ने इन दोनों आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया. पूछताछ करने पर बताया गया कि वीरेंद्र सिंह के घर में हुई चोरी में इन्हीं लोगों का हाथ है. जिसके बाद पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी किया गया डेल कंपनी का लैपटॉप, आईफोन 13 व सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर लिया गया है. मोहित कुमार व राधे डोम का पूर्व से भी अपराधिक इतिहास रहा है. मोहित कुमार के विरूद्ध शहर थाना में पूर्व से दो मामले दर्ज है. जबकि राधे डोम के विरूद्ध शहर थाना में पूर्व से चार मामले दर्ज है. छापेमारी दल में शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, पुलिस अवर निरीक्षक अमित द्विवेदी, सहायक अवर निरीक्षक संदीप कुमार राम व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए