Medininagar News: इस्कॉन के हरे कृष्ण निवास में राधा अष्टमी उत्सव, दीपदान-आरती के बाद प्रसाद वितरण
हरिनाम संकीर्तन करते भक्तजन | Prabhat Khabar Network
मेदिनीनगर में इस्कॉन द्वारा राधा अष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया. भक्तों ने राधा-कृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की और 56 तरह के व्यंजनों का भोग लगाया. मायापुर से पधारे निताईचंद नीमाइ ने व्रत की महिमा बताई.
मेदिनीनगर से राकेश पाठक की रिपोर्ट
मेदिनीनगर. आध्यात्मिक संस्था इस्कॉन की ओर से शहर के पुलिस लाइन रोड स्थित हरे कृष्ण निवास में रविवार की शाम राधा अष्टमी उत्सव धार्मिक उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया. इस दौरान भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की. कार्यक्रम के दौरान पुष्प अभिषेक, दीपदान और आरती की गई. पूजा के बाद भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया. इसके बाद भक्तों ने प्रेम और भक्ति भाव से हरिनाम संकीर्तन किया.
मायापुर से पहुंचे निताईचंद नीमाइ
इस्कॉन के मायापुर आश्रम से पहुंचे इंजीनियर निताईचंद नीमाइ ने भक्तों को राधा अष्टमी व्रत की कथा सुनाई. उन्होंने व्रत की धार्मिक मान्यताओं और महिमा के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में राधा अष्टमी व्रत का विशेष महत्व माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राधा रानी भगवान श्रीकृष्ण की अधिष्ठात्री देवी हैं. मान्यता है कि राधा रानी की कृपा प्राप्त होने पर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा भी प्राप्त होती है.

राधा अष्टमी और जन्माष्टमी के व्रत को एक-दूसरे का पूरक
उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यताओं में राधा अष्टमी और जन्माष्टमी के व्रत को एक-दूसरे का पूरक माना गया है. श्रद्धालु इस दिन उपवास रखकर राधा-कृष्ण की पूजा और राधा मंत्रों का जाप करते हैं. सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और संतान की कामना से भी यह व्रत रखती हैं. निताईचंद नीमाइ ने कहा कि शास्त्रों में राधा अष्टमी व्रत के आध्यात्मिक महत्व का वर्णन मिलता है. श्रद्धालु इस दिन पूरी निष्ठा के साथ राधा-कृष्ण की पूजा करते हैं.
कथा के बाद हुआ प्रसाद वितरण
पूजा और कथा के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. कार्यक्रम में अविराम दास, संजय पांडेय, कालिंद्र सिंह, विवेकानंद त्रिपाठी, हर्षवर्धन, सौरभ, विकास, प्रफुल्ल, अनादि, लव, कुश, चेतन, आशुतोष, महेंद्र, मुकेश, सुरधुनी, प्रधान गोपिका, श्यामली, सुरुचि, खुशबु, शोभा, रेणुका, हेमवंती, पूनम, नीलम, सुनीता, छोटी और एकता समेत बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे.
ये भी पढ़ें: Palamu News: लोहरा पोखरी शिव मंदिर में दुर्गा पूजा की तैयारी, नई कमेटी का गठन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए