Palamu News: लोहरा पोखरी शिव मंदिर में दुर्गा पूजा की तैयारी, नई कमेटी का गठन
दुर्गा पूजा को लेकर बैठक करते लोहरा पोखरी गांव के ग्रामीण। | Prabhat Khabar Network
सतबरवा प्रखंड के लोहरा पोखरी स्थित शिव मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. इस बैठक में सर्वसम्मति से नई पूजा कमेटी का गठन किया गया, जिसमें मुधीर साहु को अध्यक्ष चुना गया.
रमेश रंजन की रिपोर्ट सतबरवा (पलामू). सतबरवा प्रखंड के लोहरा पोखरी स्थित शिव मंदिर परिसर में सोमवार को शारदीय नवरात्र सह दुर्गा पूजा को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में पूजा को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए पूजा कमेटी का गठन किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से धावाडीह पंचायत के उप मुखिया मुधीर साहु को अध्यक्ष, सुरेंद्र साहु को उपाध्यक्ष, नीरज साहु को सचिव, सुधीर साहु को कोषाध्यक्ष और रमेश शर्मा को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया. वहीं सत्यप्रकाश प्रसाद, गुड्डु साहु, करमचंद साहु, रामावतार साहु, राम लखन राम, जयकिशोर साहु, मनोज शर्मा, प्रमोद भुईयां, संजय साहु और उदय साहु को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई. कमेटी के सदस्यों में धरमचंद साहु, अमरेश साहु, दीपक साहु, अनिल साहु, गोविन्द भुईयां, मुकेश साहु, प्रभात साहु, रवि साहु, प्रियांशु साहु, लवकुश साहु और रविन्द्र साहु समेत अन्य लोगों को शामिल किया गया.
पूजा की तैयारियों पर हुई चर्चा
बैठक में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई. पूजा कार्यक्रम की तैयारियों के साथ सुरक्षा, व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजामों पर भी विचार-विमर्श किया गया. बैठक में पूजा कमेटी के सभी पदाधिकारी और सदस्य समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए