मुखिया के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
मुखिया के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन

मुखिया के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन

विज्ञापन

हैदरनगर. प्रखंड क्षेत्र के मोकहर कला पंचायत मुखिया नजमा खातून के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. मौके पर समाजसेवी सह पूर्व मुखिया नवाजिश खान ने नगर पंचायत हुसैनाबाद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष समेत कई गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. इफ्तार पार्टी में हुसैनाबाद, हैदरनगर, मोहम्मदगंज प्रखंड के कई गांव से लोग शामिल हुए. उन्होंने इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज अदा की और देश राज्य व क्षेत्र में अमन चैन और खुशहाली की दुआ की. मौके पर हाफिज मंजूर आलम खान, नगर पंचायत हुसैनाबाद अध्यक्ष अजय कुमार भारती, समाजसेवी सज्जू खान, नूरुल खान, इशरत खान, परवेज आलम, मूसा खान, महताब आलम, अशरफ हसन के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद हुए .

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola