होली चाइल्ड स्कूल में वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
होली चाइल्ड स्कूल में वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

होली चाइल्ड स्कूल में वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

पाटन. नावाजयपुर स्थित होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता, नावाखास मुखिया मनोज कुमार, स्कूल के निदेशक वीरेंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, नाटक प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के दौरान सफल प्रतिभागी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. स्कूली छात्र छात्राओं ने ऑपरेशन सिंदूर नामक नाटक का मंचन किया. थाना प्रभारी श्री गुप्ता ने कहा कि शिक्षा अनमोल रत्न है. शिक्षा से ही देश व समाज का विकास संभव होगा. मुखिया श्री कुमार ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है. मौके पर अखिलेश यादव, प्रधानाध्यापक धनंजय प्रसाद, सहायक प्रधानाध्यापक राजू कुमार, शिवशंकर प्रसाद, राधेश्याम, उपेंद्र, जयप्रकाश, नूरी, रिंकी नेहा, अंशु, गुंजा, रंगोली, खुशी, राजलक्ष्मी, पिंकी, गीता समेत अन्य कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola