बाइक व मोपेड की सीधी टक्कर में एक की मौत, दो की स्थिति गंभीर

Updated:
विज्ञापन
बाइक व मोपेड की सीधी टक्कर में एक की मौत, दो की स्थिति गंभीर

बाइक व मोपेड की सीधी टक्कर में एक की मौत, दो की स्थिति गंभीर

विज्ञापन

प्रतिनिधि : नीलांबर पीतांबरपुर पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के शाहद गांव के समीप बाइक व टीवीएस मोपेड में जोरदार टक्कर हो गयी. इस घटना में मोपेड सवार 55 वर्षीय दुर्गा महतो की घटनास्थल पर मौत हो गयी. मृतक पड़वा थाना क्षेत्र के पतरा छैछौरी गांव के रहने वाले थे. जबकि बाइक सवार 19 वर्षीय प्रकाश भुइयां उर्फ चरका व 20 वर्षीय संदीप भुइयां गंभीर रूप से घायल है. दोनों चौरा सरेहवा गांव के रहनेवाले हैं. घटना गुरुवार की शाम करीब सात बजे की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार दुर्गा महतो गुरुवार की सुबह शाहिद गांव में बेटी के घर छठी कार्यक्रम में शामिल होने आये थे. शाम के समय मोपेड से घूमने निकले थे. इसी दौरान तरहसी बाजार से सरेहवा लौटने के क्रम में टीवीएस मोपेड में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे दुर्गा महतो की मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल युवकों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नीलांबर पीतांबरपुर भेजा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola