नेपाल की युवती पहुंची सतबरवा, दिव्यांग से की निकाह

Updated at : 17 Apr 2025 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
नेपाल की युवती पहुंची सतबरवा, दिव्यांग से की निकाह

नेपाल की युवती ने सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के ताबर गांव में पहुंच कर दिव्यांग प्रेमी से रीति-रिवाज के साथ निकाह कर ली है.

विज्ञापन

सतबरवा. कहते है कि प्यार को न सरहद रोक पाता है न जाति-धर्म का भेद. इसका उदाहरण यहां सतबरवा में देखने को मिला. सरहद पार नेपाल की युवती ने सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के ताबर गांव में पहुंच कर दिव्यांग प्रेमी से रीति-रिवाज के साथ निकाह कर ली है. बताया जाता है युवती नेपाल मेचीनगर, दुलाबारी की है. युवती भूमिका विश्वकर्मा को ताबर गांव के 20 वर्षीय युवक आरिफ अंसारी से इंस्टाग्राम के माध्यम से प्रेम हो गया. प्यार परवान चढ़ा तो 30 मार्च को युवती आरिफ अंसारी के घर सतबरवा पहुंच गयी और उसके परिजनों से शादी की गुहार लगायी. हालांकि परिजनों ने आरिफ की दिव्यांगता को देखते हुए युवती से फैसला बदलने की बात कही. लेकिन समझाने के बावजूद युवती नहीं मानी. 13 अप्रैल को उसकी निकाह युवक आरिफ के साथ कर दी गयी. युवती के अनुसार वह पूर्व में भी एक लड़के के साथ लीव इन रिलेशन में रहती थी. मगर लड़के से धोखा मिला. उसके पूर्व प्रेमी ने किसी अन्य लड़की से शादी रचा ली. युवती ने बताया कि उसकी दो बेटी है. जिसे अपने बहन के पास छोड़ कर आयी है. दिव्यांग आरिफ बीते दो साल से इंस्टाग्राम पर वीडियो बना कर शेयर करता था. पांच महीने पूर्व दोनों इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क में आये. बातचीत के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को प्रपोज किया. आरिफ ने बताया कि वह अपनी शारीरिक स्थिति से पूरी तरह से वाकिफ करा चुके हैं, वह खुशी के साथ जीवन बिताने पर राजी हो गयी है. आरिफ के अनुसार भूमिका अब अफसाना के नाम से जानी जायेगी. बताया जाता है कि बेंगलुरु में एक वर्ष से युवती नेल आर्टिस्ट के रूप में कार्य कर रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATYAPRAKASH PATHAK

लेखक के बारे में

By SATYAPRAKASH PATHAK

SATYAPRAKASH PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola