जीएलए कॉलेज में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, विद्यार्थियों को अधिकार और कर्तव्यों की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन करते वीसी, डालसा सचिव, प्राचार्या व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जीएलए कॉलेज में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। डालसा सचिव ने अंधविश्वास और अशिक्षा के विरुद्ध आवाज उठाने और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

विज्ञापन

पलामू: राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से शुक्रवार को जीएलए कॉलेज के वर्चुअल क्लासरूम में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों को उनके संवैधानिक अधिकारों, कर्तव्यों और विधिक सहायता से जुड़े प्रावधानों के प्रति जागरूक करना था.

विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत एनपीयू के वीसी डॉ दिनेश कुमार सिंह, डालसा के सचिव राकेश रंजन और कॉलेज की प्राचार्या डॉ जसबीर बग्गा ने दीप प्रज्ज्वलित कर की. वीसी डॉ दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षित समाज वही है, जो अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करता है. उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने और समाज में न्याय, समानता एवं संवैधानिक संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान किया.

मुख्य वक्ता डालसा के सचिव राकेश रंजन ने डालसा की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने विद्यार्थियों से कानूनी जानकारी को अपने परिवार और समाज तक पहुंचाने की अपील की, ताकि वे जागरूक नागरिक बनने में योगदान दे सकें.

लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि डालसा के माध्यम से गांव-गांव तक लोगों को सुलभ न्याय पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि गरीब हो या अमीर, सभी को समान रूप से न्याय मिले, इसके लिए डालसा लगातार काम कर रहा है.

कॉलेज की प्राचार्या डॉ जसबीर बग्गा ने कहा कि प्रत्येक नागरिक के लिए विधिक जागरूकता जरूरी है. कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ संजय बाड़ा ने दिया.

मौके पर शिक्षक डॉ लीना कुमारी, डॉ विभा शंकर, डॉ कुंदन कुमार, विकास तोपनो, अयाना एमएस, अरुणा खाखा, डॉ नीलम पांडेय, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, बीएड विभाग के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola