बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, नकदी और जेवरात समेत सामान ले उड़े चोर

Updated:
विज्ञापन

चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हरिहरगंज के बलरा गांव में अज्ञात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया। नकदी और लाखों के जेवरात लेकर फरार हुए चोर, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

विज्ञापन

पलामू: थाना क्षेत्र के बलरा गांव में बंद घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर घर का मुख्य गेट और कमरे का ताला तोड़कर नकदी, सोने-चांदी के जेवरात, बर्तन समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गये.

विज्ञापन

घटना के बाद पीड़ित ने हरिहरगंज थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच, चोरी गये सामान की बरामदगी और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

थाना में दिये आवेदन के अनुसार, बलरा गांव निवासी दिलरंजन कुमार सिंह ने बताया कि छह अगस्त की रात अज्ञात चोर उनके बंद घर का मुख्य गेट और कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुस गये. इसके बाद चोरों ने घर में रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया.

पीड़ित के अनुसार, चोर घर में रखे करीब 7,200 रुपये नकद और लगभग 2.50 लाख रुपये मूल्य के जेवरात व अन्य सामान लेकर फरार हो गये.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर चोरों की पहचान और चोरी गये सामान की बरामदगी के लिए जांच शुरू कर दी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola