मांदर की थाप पर थिरके वित्त मंत्री कहा : प्रकृति से जुड़ा है करम पर्व

Updated:
विज्ञापन

वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर. (फाइल फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वित्त मंत्री ने अंकराहा गांव में करम पर्व समारोह में भाग लिया. उन्होंने मांदर की थाप पर थिरकते हुए प्रकृति संरक्षण पर जोर दिया और कोयला तस्करों को चेतावनी दी.

विज्ञापन

पाटन. राज्य के वित्त मंत्री सह स्थानीय विधायक राधाकृष्ण किशोर मंगलवार को पाटन प्रखंड के अंकराहा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने करम पर्व समारोह में शामिल होकर ग्रामीणों को पर्व की शुभकामनाएं दीं. समारोह में पारंपरिक गीत-संगीत और मांदर की थाप के बीच मंत्री भी खुद को रोक नहीं सके और मांदर की थाप पर ग्रामीणों के साथ थिरकते नजर आये. उनके इस अंदाज ने समारोह में उत्साह का माहौल बना दिया. करम पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि यह पर्व प्रकृति, पर्यावरण और सामाजिक समरसता से जुड़ा है. प्रकृति के संरक्षण का संदेश देने वाले इस पर्व में लोगों की आस्था जुड़ी है. उन्होंने कहा कि प्रकृति के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की नदियों और प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों पर भी रोक लगाने के लिए कार्रवाई की जायेगी. समारोह में मुखिया सुमन गुप्ता, समाजसेवी शुभम क्रांति, राकेश दुबे, बबलू उपाध्याय, बालक मेहता, संतोष उपाध्याय, विभूति उपाध्याय, बचन उपाध्याय, रंजीत सिंह, धनवंत चौधरी, रंजन यादव, अजय सिंह, राजू पासवान, लवकुमार गुप्ता, छविनाथ मांझी, नारद यादव समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन

कोयला तस्करों को दी चेतावनी

वित्त मंत्री ने क्षेत्र में कोयला के अवैध कारोबार को लेकर भी सख्त तेवर दिखाये। उन्होंने कहा कि कोयला तस्करों की मनमानी नहीं चलने दी जायेगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राकृतिक संसाधनों की लूट और अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की नदियों को भी किसी कीमत पर नुकसान नहीं होने दिया जायेगा.

विकास को लेकर जनप्रतिनिधियों पर सवाल

वित्त मंत्री ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पांच वर्ष पहले क्षेत्र को जिस स्थिति में छोड़कर गये थे, विकास के मामले में आज भी वहीं ठहरा हुआ है. उन्होंने कहा कि जनता को यदि सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और अन्य सुविधाएं बेहतर चाहिए, तो उसे अपने जनप्रतिनिधि के चयन पर भी गंभीरता से विचार करना होगा. उन्होंने कहा कि जनता को एक रास्ते का चुनाव करना चाहिए और अपने क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देनी चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि जो पार्टी देश के संविधान को अलग रखकर देश चलाने की बात करती है, उससे लोगों को सतर्क रहना चाहिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola