स्कूल का ताला तोड़कर 4 कंप्यूटर सेट ले उड़े चोर, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

कंप्यूटर रूम का टूटा हुआ ताला | Prabhat Khabar Network

पलामू के छतरपुर स्थित खेन्द्रा मध्य विद्यालय में चोरों ने चार कंप्यूटर सेट चुरा लिए है. मामले की सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

छतरपुर (पलामू): छतरपुर थाना क्षेत्र के खेन्द्रा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में चोरों ने विद्यालय के कंप्यूटर रूम का ताला तोड़कर चार कंप्यूटर सेट की चोरी कर ली. घटना की जानकारी गुरुवार सुबह विद्यालय खुलने के बाद मिली. कंप्यूटर रूम का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखे चारों कंप्यूटर सेट गायब मिले.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस मामले में प्रधानाध्यापक सह सचिव संगीता कुमारी ने बताया कि कंप्यूटर रूम में कुल पांच कंप्यूटर सेट रखे हुए थे, जिसमें एक कंप्यूटर पहले से खराब था. चोरों ने खराब कंप्यूटर को छोड़कर चालू स्थिति वाले चारों कंप्यूटर सेट की चोरी कर ली. उन्होंने बताया कि कंप्यूटर रूम के बाहर से बोतल में पेट्रोल और ताला तोड़ने में इस्तेमाल किया जाने वाला रड भी मिला है.

उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में छतरपुर थाना में आवेदन दिया गया है. विद्यालय से कंप्यूटर सेट चोरी होने से विद्यार्थियों के पठन-पाठन कार्य में भी बाधा उत्पन्न हुई है. इधर, मामले की जानकारी देते हुए छतरपुर थाना प्रभारी सौरभ चौबे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही स्थल का निरीक्षण किया गया. आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल स्कूल के आसपास के क्षेत्रों से जानकारी जुटाई जा रही है.

ये भी पढ़ें- खूंटी में जल योजनाओं को रफ्तार, 1678 स्थानों पर जलापूर्ति योजना का हुआ हैंडओवर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola