हार्ट अटैक से नेवी के जवान की मौैत, शोक

Updated:
विज्ञापन
हार्ट अटैक से नेवी के जवान की मौैत, शोक

हार्ट अटैक से नेवी के जवान की मौैत, शोक

विज्ञापन

सतबरवा. थाना क्षेत्र के खामडीह गांव के गणेश चौधरी के 28 वर्षीय पुत्र इंजीनियर विकास चौधरी की मौत हो गयी.वे मार्चेंट नेवी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे. जानकारी के मुताबिक बोकारो में सुबह में टहलने के क्रम में सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया. स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए चिकित्सक के पास पहुंचाया.चिकित्सकों ने जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी परिजनों को मिली. गांव में शोक की लहर है. चिकित्सकों के मुताबिक मौत का कारण हार्ट अटैक है.परिजनों ने बताया कि विकास चौधरी की शादी 20 अप्रैल 2025 को हुई थी. उसके आकस्मिक मौत से परिवार के लोग काफी मर्माहत है. बारी पंचायत की मुखिया निरोतमा कुमारी,अवधेश सिंह चेरो, पंसस जुबेर खान, रुबी देवी, आशीष सिन्हा ,मोहन ठाकुर सहित कई लोगों ने घटना पर दुख व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola