सांसद ने पीएम श्री विद्यालय को लेकर सदन में मामला उठाया

Updated:
विज्ञापन
सांसद ने पीएम श्री विद्यालय को लेकर सदन में मामला उठाया

सांसद ने पीएम श्री विद्यालय को लेकर सदन में मामला उठाया

विज्ञापन

मेदिनीनगर. चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने लोकसभा के प्रश्न काल के दौरान शिक्षा से जुड़े मुद्दे को उठाया. उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से संसदीय क्षेत्र के पांकी विधानसभा क्षेत्र में पीएम श्री विद्यालय (केंद्रीय विद्यालय) की स्थापना की मांग की. सांसद श्री सिंह ने सदन में कहा कि पांकी व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण व आधुनिक शिक्षा संस्थानों की आवश्यकता है. पीएम श्री विद्यालय खुलने से क्षेत्र के बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं, बेहतर शैक्षणिक वातावरण व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिलेगा. इससे ग्रामीण व पिछड़े क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी शहरी स्तर की शिक्षा सुलभ हो सकेगी. कहा कि शिक्षा किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की नींव होती है. पांकी विधानसभा में पीएम श्री विद्यालय की स्थापना से हजारों छात्रों का भविष्य उज्ज्वल होगा. सांसद की मांग पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola