पंचायत सचिवालय से एक लाख से अधिक की सामग्री की चोरी

Updated:
विज्ञापन
पंचायत सचिवालय से एक लाख से अधिक की सामग्री की चोरी

पंचायत सचिवालय से एक लाख से अधिक की सामग्री की चोरी

विज्ञापन

छतरपुर. थाना क्षेत्र के दिनादाग पंचायत सचिवालय से अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर एक लाख से अधिक का बिजली उपकरण की चोरी कर ली. पंचायत की मुखिया सविता देवी ने बताया कि शनिवार रात्रि करीब 11 बजे सूचना प्राप्त हुई की पंचायत सचिवालय का ग्रिल खुला हुआ है. पंचायत सचिवालय पहुंचने के बाद देखा कि ग्रिल का ताला काट कर फेंका हुआ है. सचिवालय से एलइडी टीवी, इनवर्टर, दो बैटरा समेत कई सामान गायब है. इसकी सूचना तत्काल प्रखंड विकास पदाधिकारी व थाना प्रभारी को दी गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की. उन्होंने बताया कि एनएच 98 के बगल में पंचायत सचिवालय स्थित है. आसपास में आबादी नहीं होने के कारण अक्सर शराबियों व जुआरियों का अड्डा रहता है. चोरी गये उपकरणों की अनुमानित राशि एक लाख से अधिक है. मुखिया ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola