ePaper

बराही धाम महोत्सव को लेकर विधायक व पदाधिकारियों ने लिया जायजा

Updated at : 28 Apr 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
बराही धाम महोत्सव को लेकर विधायक व पदाधिकारियों ने लिया जायजा

प्रखंड के बराही धाम परिसर में मां दुर्गा के मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन अनुष्ठान सह बराही धाम महोत्सव का आयोजन होना है.

विज्ञापन

हुसैनाबाद. प्रखंड के बराही धाम परिसर में मां दुर्गा के मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन अनुष्ठान सह बराही धाम महोत्सव का आयोजन होना है. इसे लेकर सोमवार को जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारी बराही धाम पहुंचे और महोत्सव की तैयारी का जायजा लिया. मौके पर विधायक संजय कुमार सिंह यादव, जिप उपाध्यक्ष सह शिवांश चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव आलोक कुमार सिंह उर्फ टूटू सिंह, प्रखंड प्रमुख राजकुमारी देवी, एसडीओ गौरांग महतो, एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब, सीओ पंकज कुमार, बीडीओ सुनील कुमार वर्मा ने वहां की व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान पदाधिकारियों ने भूमि पूजन स्थल की तैयारी, हेलीपैड स्थल, सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल के अलावा प्रमुख अतिथियों व श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने आयोजन समिति के लोगों से भी विचार-विमर्श किया. शिवांश चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव आलोक कुमार सिंह उर्फ टूटू सिंह, ट्रस्ट के संयोजक रंधीर कुमार सिंह व व्यवस्थापक आकाश सिन्हा ने तैयारी की जानकारी दी. बताया कि छह से 14 मई तक बराही धाम महोत्सव चलेगा. 14 मई को इस धाम परिसर में 551 फीट ऊंची मां दुर्गा मंदिर और 115 फीट ऊंची नवग्रह मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जायेगा. इस महोत्सव में देश के कई साधु-संत, नेता व अधिकारी भाग लेंगे. मौके पर हुसैनाबाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी, दंगवार ओपी प्रभारी सोनू गुप्ता, खुर्शीद खान, विनय सिंह यादव, विजय गुप्ता,रविन्द्र कौर, खुशी कक्कन, सात्विक आनंद, चंदन सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATYAPRAKASH PATHAK

लेखक के बारे में

By SATYAPRAKASH PATHAK

SATYAPRAKASH PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola