मृतक के परिजन से मिले विधायक, जताया शोक

Updated:
विज्ञापन
मृतक के परिजन से मिले विधायक, जताया शोक

मृतक के परिजन से मिले विधायक, जताया शोक

विज्ञापन

पांडू. विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह पांडू के सिबनडीह गांव के मृतक प्रमोद सिंह के परिजनों से मिलकर शोक-संवेदना व्यक्त की. प्रमोद सिंह की असमय मृत्यु हो जाने पर उन्होंने दुःख व्यक्त किया. विधायक श्री सिंह ने मृतक के परिजनों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी. लेकिन विधानसभा का सत्र चल रहा था जिसके कारण घटना के समय वे नहीं पहुंच सके थे.विधायक को परिजनों ने बताया कि पिछले 31 जनवरी को अचानक पेट में दर्द हुआ था. पांडू में प्राथमिक उपचार कराने के बाद गढ़वा, मेदिनीनगर, रांची , बनारस व लखनऊ के किंग जॉन यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान 12 मार्च को प्रमोद की मौत हो गयी थी. मौके पर विधायक प्रतिनिधि जवाहर पासवान, सुनील बैठा, राजद नेता शमशेर आलम, विक्रमादित्य पाण्डेय, सत्यनारायण सिंह, सतबीर सिंह, भूपेंद्र पाण्डेय, सुरेश सिंह, अजय सिंह, सुदेश्वर सिंह, अनिल सिंह, संग्राम सिंह, प्रवीण सिंह, संतन सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola