ePaper

विधायक ने एक करोड़ लागत की 16 योजनाओं का किया शिलान्यास

Updated at : 22 Apr 2025 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
विधायक ने एक करोड़ लागत की 16 योजनाओं का किया शिलान्यास

क्षेत्रीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने हरिहरगंज नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को करीब एक करोड़ की लागत से कुल 16 योजनाओं का शिलान्यास किया.

विज्ञापन

हरिहरगंज. क्षेत्रीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत हरिहरगंज नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को करीब एक करोड़ की लागत से कुल 16 योजनाओं का शिलान्यास किया. इन योजनाओं में पीसीसी रोड़, आरसीसी नाली व पथ निर्माण आदि कार्य शामिल है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री यादव ने कहा कि हरिहरगंज- हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है. पूरे विधानसभा में विकास योजनाओं के कार्य तेजी से किये जा रहे हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है, चाहे वह छात्र हो, मजदूर हो, युवा हो, किसान हो या महिला सभी के प्रति ध्यान रखते हुए काफी संवेदनशीलता के साथ काम किया जा रहा है. मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी फैजुर रहमान अंसारी, सिटी मैनेजर नजीबुल्लाह अंसारी, सामुदायिक संगठन कर्ता विचित्रा कुमारी, जेइ नीरज गुप्ता, राजद प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र यादव, बुधन सिंह यादव, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंह, सुशील सिंह, सांसद प्रतिनिधि अरुण मिश्रा, महादेव यादव, गेंदालाल यादव, जितेंद्र दास, राजकुमार पासवान, अशोक यादव, अशोक जायसवाल, टुडे आलम, इंजीनियर संजय यादव, आनंद यदुवंशी, कमलेश यादव, दीपक यादव, उमा यादव, रामप्रवेश यादव, ओमप्रकाश चंद्रवंशी, मुखिया जितेंद्र पासवान, रंजीत पासवान, श्याम पासवान, कुंदन यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATYAPRAKASH PATHAK

लेखक के बारे में

By SATYAPRAKASH PATHAK

SATYAPRAKASH PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola