मनातू में सड़क हादसे में नाबालिग की मौत

Updated at : 06 Mar 2025 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
मनातू में सड़क हादसे में नाबालिग की मौत

मनातू थाना क्षेत्र के कार्तिक उरांव उच्च विद्यालय के समीप टैक्टर व बाइक की टक्कर में नाबालिग की मौत हो गयी.

विज्ञापन

मनातू. मनातू थाना क्षेत्र के कार्तिक उरांव उच्च विद्यालय के समीप टैक्टर व बाइक की टक्कर में नाबालिग की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मनातू थाना क्षेत्र के ग्राम पकरीयाडीह निवासी जुगा यादव के पुत्र 16 वर्षीय पवन कुमार यादव के रूप में हुयी है. बताया जाता है कि पवन कुमार बाइक से कहीं जा रहा था. तभी तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि पवन कुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही मनातू थाना प्रभारी निर्मल उरांव अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने तुरंत शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया. पवन कुमार की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है. माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. थाना प्रभारी निर्मल उरांव ने बताया कि ट्रैक्टर और उसके चालक की पहचान की जा रही है. दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola