पिस्तौल के साथ पकड़ा गया नाबालिग

Updated:
विज्ञापन
पिस्तौल के साथ पकड़ा गया नाबालिग

पिस्तौल के साथ पकड़ा गया नाबालिग

विज्ञापन

प्रतिनिधि : हुसैनाबाद हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जपला-हैदरनगर मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. नगर पंचायत कार्यालय के पास एक बाइक सवार नाबालिग को रोककर तलाशी ली गयी. तलाशी में उसके कमर से पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जिस पर आठ एमएम केएफ अंकित था. पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया और नाबालिग के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बाल सुधार गृह भेज दिया. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चंदन कुमार, एसआई मुकेश कुमार सिंह, के के पांडेय, रमण यादव, हवलदार कार्तिक प्रसाद मेहता और आरक्षी विकास राम व अखिलेश राम शामिल थे. पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने संभावित खतरे को टाल दिया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola