हरिहरगंज में नकली शराब के मिनी फैक्ट्री का खुलासा

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
हरिहरगंज में नकली शराब के मिनी फैक्ट्री का खुलासा

थाना क्षेत्र के वैद्यविगहा में चल रही नकली शराब के मिनी फैक्ट्री का पुलिस ने उद्भेदन किया है

विज्ञापन

हरिहरगंज. थाना क्षेत्र के वैद्यविगहा में चल रही नकली शराब के मिनी फैक्ट्री का पुलिस ने उद्भेदन किया है. इस दौरान 3000 पीस खाली बोतल, चार हजार पीस रैपर, काफी संख्या में ढक्कन और शराब बरामद की गयी है. हालांकि शराब फैक्ट्री का संचालन कर रहा राजा साव मौके से फरार हो गया. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गयी. राजा की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि वैद्य विगहा में राजा साव के घर पर नकली शराब का मिनी फैक्ट्री चल रही है. सूचना के आलोक में एसआइ धन्नंजय गोप के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने छापामारी की. पुलिस के आने की भनक लगते ही राजा मौके से फरार हो गया. उसका घर का तलाशी लेने पर तीन हजार पीस खाली बोतल, चार हजार पीस रैपर, भारी संख्या में ढक्कन और 375 एमएल में 18 बोतल ब्लेंडर शराब बरामद की गयी. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी ने बताया कि राजा साव के खिलाफ पहले भी शराब बनाने के आरोप में एफआइआर दर्ज की गयी थी. जेल भी भेजा गया था. बावजूद शराब फैक्ट्री चला रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola