नगर निगम के मेयर व वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण आज

Updated:
विज्ञापन
नगर निगम के मेयर व वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण आज

नगर निगम के मेयर व वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण आज

विज्ञापन

मेदिनीनगर. नगर निकाय का चुनाव संपन्न होने के बाद निर्वाचन आयोग ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण कराने का तिथि निर्धारित कर दिया है. मेदिनीनगर नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर व सभी 35 वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण 14 मार्च को कराया जायेगा. जिला प्रशासन द्वारा इसकी तैयारी पूरी कर ली है. समाहरणालय के ब्लॉक ए के उपरी तल्ला के सभागार में शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा.निर्वाची पदाधिकारी निगम के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पद व गोपनियता की शपथ दिलायेंगे. इसके बाद प्रावधान के मुताबिक नगर निगम के डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी. मालूम हो कि नगर निगम के 33 वार्ड पार्षदों ने एकजुटता दिखाते हुए वार्ड नंबर 23 के पार्षद मनोज कुमार सिंह को डिप्टी मेयर पद के लिए समर्थन देने की घोषणा की है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola