ePaper

पलामू के परीक्षा केंद्रों में हुई शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा

Updated at : 04 Feb 2026 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
पलामू के परीक्षा केंद्रों में हुई शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा

पलामू के परीक्षा केंद्रों में हुई शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक व इंटर की परीक्षा पलामू जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुचारू तरीके से संचालित की जा रही है. परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को सभी परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराया गया.

तरहसी

मैट्रिक की परीक्षा में सेलारी स्तरोन्नत उच्च विद्यालय में आरके प्लस टू उच्च विद्यालय, उच्च विद्यालय गुरहा, रंगाया के विद्यालय के 343 परीक्षार्थी शामिल हुए. यहां केंद्राधीक्षक, निरंजन कुमार ने मौजूद थे. वहीं परियोजना इंदरा गांधी बालिका विद्यालय में जनता उच्च विद्यालय पदमा, डुमरी, नौगढ़, रनेभरी के 561परीक्षार्थी शांति पूर्ण परीक्षा दिया. यहां केंद्राधीक्षक विकास रंजन और दंडाधिकारी नीलेश तिवारी मौजूद रहे .आरके प्लस टू उच्च विद्यालय में कार्तिक उच्च विद्यालय मनातू, करमा, झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय, परसाई, चक उच्च विद्यालय के 515 परीक्षार्थी शामिल हुए. केंद्राधीक्षक मनीष कुमार और दंडाधिकारी पवनगंगा मौजूद थे.मध्य विद्यालय तरहसी में परियोजना इंदरा गांधी बालिका विद्यालय, केरला विद्यालय, उदयपुरा 2 के 535 परीक्षार्थी शामिल हैं.केंद्राधीक्षक विनय शुक्ल और दंडाधिकारी ललन कुमार मौजूद थे.

छतरपुर

छतरपुर प्रखंड क्षेत्र के चार परीक्षा केंद्रों में 5911 विद्यार्थी मैट्रिक व इंटर की परीक्षा दे रहे हैं. मैट्रिक व इंटर में चार परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जिसमें गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल इंटर कॉलेज में मैट्रिक के 1278 और इंटर के 1655 परीक्षार्थी, राजकीय कृत प्लस टू हाई स्कूल छतरपुर में मैट्रिक के 732 और इंटर के 1020 परीक्षार्थी, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में मैट्रिक के 293 परीक्षार्थी व राजकीय बालक मध्य विद्यालय में मैट्रिक के 260 और इंटर के 673 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं. राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयप्रकाश कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रथम पाली में मैट्रिक व द्वितीय पाली में इंटर का परीक्षा लिया जा रहा है. केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा सुचारू रूप से कार्य कर रहा है. मैट्रिक और इंटर दोनों की परीक्षा में कदाचार मुक्त परीक्षा ली जा रही है.

पांडू

बुधवार को हिंदी (ए) और हिंदी ( बी) विषय की परीक्षा में प्लस टू कल्याण उच्च विद्यालय में 435 में 433 परीक्षार्थी शामिल हुए वहीं प्रिय दर्शनी बालिका उच्च विद्यालय में महुगांवा में हिंदी ( ए ) की परीक्षा में 269 परीक्षार्थी शामिल हुए, इस अवसर पर केंद्राधीक्षक दिलीप कुमार, स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में अमित रंजन उपस्थित थे, वहीं कल्याण उच्च विद्यालय में केंद्राधीक्षक के रूप में देवेश कुमार पाल व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में अमरकांत कुमार मौजूद थे, वहीं उड़नदस्ता सह दंडाधिकारी के रूप में विश्रामपुर कार्यपालक पदाधिकारी जयपाल सिंह मौजूद थे.

नावाबाजार

नावा बाजार के चनेया पंडवा मोड़ सीएसडी इंटर कॉलेज में मैट्रिक बोर्ड के परीक्षा केंद्र बनाया गया है.इस केंद्र में लोहड़ा उच्च विद्यालय, चेंगवाना धाम उच्च विद्यालय एवं बसना उच्च विद्यालय के, कुल 649 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे .केंद्राधीक्षक मृत्युजय प्रसाद सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा ली गयी.

मोहम्मदगंज

पीएम श्री अपग्रेडेड प्लस टू उवि मोहम्मदगंज परीक्षा केंद्र में बुधवार को हिंदी की परीक्षा में 392 परीक्षार्थी शामिल हुए. इस केंद्र पर हैदरनगर व मोहम्मदगंज प्रखंड के पांच विद्यालय का परीक्षा केंद्र है.जिसमें उत्तर कोयल कोयल परियोजना उवि के 95,स्तरोन्नत उवि रानी देवा के 111,स्तरोन्नत उवि सोनबरसा के 96 व हैदरनगर प्रखंड के स्तरोन्नत उवि बहेरा के 31 छात्र शामिल है. केंद्राधीक्षक ने बताया कि हिंदी विषय की परीक्षा में उपस्थिति शून्य रही.परीक्षा की निगरानी में उनके साथ दंडाधिकारी अविनाश कुमार, जवानों के साथ एएसआई अनिल नायक व कई वीक्षक शामिल है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola