अपराध व पुलिस निष्क्रियता के खिलाफ माले का प्रदर्शन, गिरफ्तारी की मांग तेज

Updated:
विज्ञापन
अपराध व पुलिस निष्क्रियता के खिलाफ माले का प्रदर्शन, गिरफ्तारी की मांग तेज

निर्भया हत्याकांड के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने से आक्रोश

विज्ञापन

निर्भया हत्याकांड के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने से आक्रोश प्रतिनिधि, मेदिनीनगर जिले में बढ़ते अपराध और पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के खिलाफ भाकपा माले ने आंदोलन तेज कर दिया है. शनिवार को माले के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला गया. चैनपुर के निर्भया हत्याकांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कचहरी परिसर में प्रदर्शन किया. मुख्य मार्ग से होते हुए कार्यकर्ता और ग्रामीण कचहरी पहुंचे, जहां धरना सभा आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता माले जिला सचिव रवींद्र भुइयां ने की. वक्ताओं ने आरोप लगाया कि आम लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है और हत्याकांड के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है. माले के प्रमंडलीय प्रभारी हलधर महतो ने कहा कि चैनपुर थाना कांड संख्या 219/2025 पांच माह बाद भी पुलिस फाइलों में दबा हुआ है. उन्होंने पुलिस पर अपराधियों से साठगांठ का आरोप लगाया और कहा कि पीड़ित परिवार को न न्याय मिल रहा है, न सुरक्षा. वक्ताओं ने मनातू थाना क्षेत्र के पदमा में सड़क दुर्घटना में एक बच्चे की मौत के मामले का भी जिक्र किया. उन्होंने आरोप लगाया कि न्याय की मांग कर रहे ग्रामीणों पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया गया. इसे पुलिसिया दमन करार देते हुए गरीबों को झूठे मामलों में फंसाने का आरोप लगाया गया.वक्ताओं ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि दमनकारी नीति बंद की जाये, अन्यथा आंदोलन और तेज किया जायेगा. उन्होंने चैनपुर हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी और पदमा के ग्रामीणों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की. मौके पर सुषमा मेहता, कालीचरण मेहता, सरफराज आलम, कमेश सिंह चेरो, खुशबू कुमारी, युगल पाल, शत्रुघ्न कुमार शत्रु, गुडू भुइयां, गौतम दांगी सहित कई नेताओं ने अपने विचार रखे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola