पलामू की 25 दवा दुकानों का लाइसेंस अनियमितता बरतने के आरोप में निलंबित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Feb 2025 9:49 PM
औषधि नियंत्रण प्रशासन ने पलामू के 25 दवा विक्रेताओं पर जांच के क्रम में अनियमितता पाये जाने पर विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबित करने का आदेश दिया है.
मेदिनीनगर. औषधि नियंत्रण प्रशासन ने पलामू के 25 दवा विक्रेताओं पर जांच के क्रम में अनियमितता पाये जाने पर विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबित करने का आदेश दिया है. दवा विक्रेताओं पर आरोप है कि जांच के क्रम में क्रय-विक्रय व अभिलेख को अपडेट नही रखा गया था. कई दवा दुकानदार बगैर फार्मासिस्ट के संचालित कर रहे हैं. शेड्यूल एच-वन श्रेणी की दवा बिक्री का कोई लेखा-जोखा जांच में नही दिखाया गया. औषधि निरीक्षक ने जांच कर रिपोर्ट क्षेत्रीय औषधि निरीक्षक कार्यालय को भेजा था. इस मामले में संबंधित दुकानदारों को पिछले कई बार स्पष्टीकरण पूछा गया था, लेकिन स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने के बाद क्षेत्रीय औषधि निरीक्षक प्रतिमा झा ने जिले के 25 दुकानों का लाइसेंस रद्द कर दिया है. उन्होंने बताया कि जिला औषधि की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गयी है. उन्होंने बताया कि जिले में कई दवा दुकानों द्वारा थोक का लाइसेंस लेकर खुदरा विक्री करने की जानकारी मिली है. उन्होंने बताया कि निलंबित दवा दुकानों को निलंबित अवधि तक दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है. इस दौरान संबंधित दवा दुकानदारों को क्रय विक्रय नहीं करने का आदेश दिया गया है. उन दवा दुकानों की सूची संबंधित थानों को भी भेजी गयी है .साथ ही इसकी सूचना औषधि निरीक्षक को भी दिया गया है. विभाग की इस कार्रवाई से अन्य कई दवा व्यवसायियों की भी परेशानी बढ़ी है.
जिन दवा दुकानों पर हुई कार्रवाई
पलामू जिले के शाहपुर की विवेकानंद चौक स्थित एसके मेडिको, पांकी की दवाई दोस्त डिस्काउंट एजेंसी, पड़वा मोड़ की राज एजेंसी, मेदिनीनगर की भूसही मां मालती मेडिकल स्टोर, पाटन केलहार की अनन्या मेडिकल एजेंसी, पाटन के उताकी की साधना ड्रग स्टोर, सदर प्रखंड के पोलपोल बाजार की तनु मेडिकल एजेंसी, सतबरवा की प्रियंका मेडिकल एजेंसी, सगालिम भरी की रौशन ड्रग स्टोर, पांकी की काजल ड्रग स्टोर, मनातू डुमरी की गुप्ता ड्रग स्टोर, पांकी की दयाल मेडिकल हॉल, छतरपुर की संजय मेडिकल एजेंसी, छतरपुर बारा की सत्यम फार्मा, छतरपुर सरइडीह रोड की रानी मेडिकल एजेंसी, पांकी की रौशन मेडिकल हॉल, तरहसी उदयपुरा की राजू ड्रग स्टोर, पांकी की सूर्या फार्मा एजेंसी, मेदिनीनगर रांची रोड रेडमा की मां वैष्णव मेडिकल एजेंसी, पाटन केल्हार की शिववंश मेडिकल एजेंसी, रामगढ़ नावाडीह की पलामू ड्रग स्टोर सहित अन्य दवा दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










