जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट, 12 घयाल, हालत गंभीर

इसी बीच दोनों पक्ष में नोक-झोंक होने लगी और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गया. इसमें एक पक्ष के अनुराग चंद्रवंशी,बुलबुल कुमार, गोलू कुमार, चुन्नू राम, सत्य कुंवर, रेणु देवी, शांति देवी, खुशबू कुमारी,
jharkhand News, Palamu News विश्रामपुर : विश्रामपुर नप मुख्यालय में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षो में जमकर मारपीट हुई. इसमें 12 लोग घायल हो गये़ घायलों में तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार जमीन की मापी हो रही थी.
इसी बीच दोनों पक्ष में नोक-झोंक होने लगी और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गया. इसमें एक पक्ष के अनुराग चंद्रवंशी,बुलबुल कुमार, गोलू कुमार, चुन्नू राम, सत्य कुंवर, रेणु देवी, शांति देवी, खुशबू कुमारी,
आर्यन कुमार व अजय कुमार तथा दूसरे पक्ष के संजय यादव व बसंत यादव घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. गंभीर रूप से घायल अनुराग चंद्रवंशी, संजय यादव व बसंत को बेहतर इलाज के लिए मेदनीनगर रेफर कर दिया गया.
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए