पत्रकार व प्रशासनिक एकादश मैच 26 को

Updated:
विज्ञापन
पत्रकार व प्रशासनिक एकादश मैच 26 को

पत्रकार व प्रशासनिक एकादश मैच 26 को

विज्ञापन

मेदिनीनगर. जिले में सड़क सुरक्षा माह को लेकर एक जनवरी से सड़क सुरक्षा के प्रति आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में 26 जनवरी को दोपहर एक बजे जीएलए कॉलेज स्टेडियम में पत्रकार एकादश व प्रशासनिक पदाधिकारी एकादश के बीच फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया जायेगा. जिला परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि इस मैच का मुख्य उद्देश्य आमजनों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है. कहा कि पत्रकार आमजनों से सीधे जुड़े होते हैं. ऐसे में वे लोगों को ट्रैफिक रूल्स के बारे में बेहतर तरीके से अवगत करा सकते हैं. उन्होंने कहा कि मैदान में आने वाले दर्शकों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जायेगा. इस तरह के खेल प्रतियोगिता से समाज में आपसी सौहार्द और एकजुटता बना रहता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola