झारखंड में Palamu Express से उतर कर घर लौट रहे युवक की पलामू में गला रेत कर हत्या, जमीन विवाद में मार डाला

पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के बरसैंता महिंद्रा मोड़ के पास तीन लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी. वह पाटन थाना क्षेत्र के बरसैता गांव का नारद दुबे का पुत्र कृष्णा दुबे था. हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है.
Jharkhand News, पलामू न्यूज : झारखंड के पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र में धारदार हथियार से गला काट कर एक युवक की हत्या कर दी गयी है. घटना आज गुरुवार सुबह करीब 5.30 बजे की है. मृतक का नाम कृष्णा दुबे है. हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस हत्यकांड को तीन लोगों ने अंजाम दिया है. घटनास्थल पर एसपी चंदन सिन्हा पहुंचे और मामले की जानकारी ली. बताया जा रहा है युवक पलामू एक्सप्रेस से उतर कर अपने घर लौट रहा था.
जानकारी के अनुसार पाटन थाना क्षेत्र के बरसैंता महिंद्रा मोड़ के पास तीन लोगों ने घटना अंजाम दिया. जिसकी हत्या की गई है वह पाटन थाना क्षेत्र के बरसैता गांव का नारद दुबे का पुत्र कृष्णा दुबे था. हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है. घटना की सूचना पाकर पलामू के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी हैं.
इसके पहले घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया था. सूचना मिलते ही पाटन अंचल के पुलिस निरीक्षक विशुन देव पासवान, पाटन थाना प्रभारी प्रकाश कुमार, किशुनपुर ओपी प्रभारी विनोद राम दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. बताया जाता है युवक पलामू एक्सप्रेस से उतर कर अपने घर लौट रहा था.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










