सात दिन से लापता किशोरी का शव मिला, 21 फरवरी को गुमशुदगी का दर्ज कराया गया था मामला

जानकारी के अनुसार, देवरी ओपी क्षेत्र के कुसुआ गांव के टोला कोईरियाडीह गांव निवासी राजेंद्र यादव ने देवरी ओपी में 21 फरवरी को अपनी पुत्री धनती कुमारी की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था.परिजनाें ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की. लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. शनिवार शाम बड़ेपुर के कुछ युवक रोज की तरह सोन नदी गये थे.
Jharkhand News, Koderma News हुसैनाबाद : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बड़ेपुर गांव स्थित सोन नदी के समीप 17 साल की नाबालिग किशोरी के शव को पुलिस ने शनिवार शाम बरामद किया. किशोरी की गुमशुदगी का मामला सात दिन पूर्व उसके पिता ने देवरी ओपी में दर्ज करायी थी.पुलिस ने शव को रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया.
जानकारी के अनुसार, देवरी ओपी क्षेत्र के कुसुआ गांव के टोला कोईरियाडीह गांव निवासी राजेंद्र यादव ने देवरी ओपी में 21 फरवरी को अपनी पुत्री धनती कुमारी की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था.परिजनाें ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की. लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. शनिवार शाम बड़ेपुर के कुछ युवक रोज की तरह सोन नदी गये थे.
देखा की सोन नदी के समीप एक युवती का शव पड़ा है. जिसका अधिकांश चेहरा जल हुआ था और उसका दाहिना पैर भी कटा था. पुलिस ने इसकी सूचना एसडीपीओ पूज्यप्रकाश को दी. उन्होंने इसकी सूचना तत्काल थाना को दी. सूचना मिलते ही हुसैनाबाद पुलिस उक्त स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. देवरी ओपी प्रभारी ने परिजनों को बताया कि एक युवती का शव हुसैनाबाद पुलिस ने बरामद किया है. इसके बाद परिजन थाना पहुंचे और शव की शिनाख्त की.
-
देवरी के कुसुआ गांव के टोला कोईरियाडीह गांव निवासी राजेंद्र यादव की पुत्री थी धनती
-
21 फरवरी को पुत्री की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था, शनिवार की शाम मिला शव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए