Jharkhand News: पलामू में पुलिस की बड़ी कामयाबी, भाकपा माओवादी के सबजोनल कमांडर नारायण यादव गिरफ्तार
भाकपा माओवादी के सबजोनल कमांडर नारायण यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. झारखंड और बिहार में उन्होंने कई नक्सली हमले को अंजाम दिया है. पुलिस को उनकी तलाश लंबे समय से थी.
झारखंड के पलामू में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, दरअसल टॉप नक्सलियों में शुमार भाकपा माओवादी के सबजोनल कमांडर नारायण यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस उन्हें लंबे समय से तलाश कर रही थी. इसके लिए पुलिस लगातार कई इलाकों में छापेमारी कर रही थी. आपको बता दें कि झारखंड और बिहार में उन्होंने कई नक्सली हमले को अंजाम दिया है. पुलिस अब आगे की कार्रवाई करने में जुट गयी है.
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी शेखर कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठन कर पलामू के लवादाग इलाके में सर्च अभियान शुरू किया गया. नरायण यादव लेवी के नाम पर कई करोबारियों को परेशान करता था. उस पर पलामू के छत्तरपुर, नौडीहा बाजार, हरिहरगंज थाना में केस दर्ज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










