Jharkhand Crime News: डालटनगंज विधायक के गांव में चली गोली, 3 घायल, दो की स्थिति गंभीर

Published by : Sameer Oraon Updated At : 04 Oct 2024 2:39 PM

विज्ञापन

पलामू के मझिगांवा गांव में जमीन विवाद मामले में फायरिंग हुई. इस घटना में तीन लोग घायल हो गये हैं. जबकि दो की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News, पलामू, चंद्रशेखर सिंह : पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के मझिगांवा गांव में शुक्रवार सुबह जमीन विवाद मामले में फायरिंग हुई है. इस घटना में तीन लोग जख्मी हो गये हैं. आनन फानन में उन्हें मेदनीनगर के एमएमसीएच में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया. घायलों की पहचान सूर्यदेव महतो, अखिलेश चौरसिया, सुरेंद्र महतो के रूप में हुई है. बता दें कि डालटनगंज से भाजपा विधायक आलोक चौरसिया इसी गांव से हैं.

सभी आरोपी एक-दूसरे के रिश्तेदार

जानकारी के अनुसार सभी लोग गांव के ही जमीन पर खेती जोतने गये थे. इस दौरान आशुतोष चौरसिया व उनके दामाद राजू चौरसिया, जितेंद्र चौरसिया व राकेश चौरसिया वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर उनसे उलझ गये. बहस के बाद वे तीनों जैसे ही अपने घर पहुंचे आरोपियों ने घर के छत से फायरिंग करनी शुरू कर दी. इस घटना में सूर्यदेव चौरसिया, अखिलेश चौरसिया, सुरेंद्र चौरसिया को गोली लग गयी. बता दें कि सभी का घर एक दूसरे के अगल बगल में ही है. आरोपी एक दूसरे के रिशतेदार बताये जाते हैं.

घायल अखिलेश व सूर्यदेव चौरसिया की स्थिति गंभीर

फिलहाल घायल अखिलेश चौरसिया व सूर्यदेव की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. अखिलेश और सुरेंद्र चौरसिया सूर्यदेव चौरसिया के भतीजे हैं. इस संबंध में जब गांव के अन्य व्यक्ति से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि कि आरोपियों द्वारा गुरुवार को जमीन की जुताई कर दी गयी थी. शुक्रवार को भुक्तभोगियों ने उसी खेत की जुताई कर दी. इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में उलझ गये, जिसके बाद फायरिंग हुई. उन्होंने बताया कि करीब 25 राउंड गोली चली है. खबर लिखे जाने तक पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही उनके पास से फायरिंग में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया गया है.

Also Read: Jharkhand Crime News: पलामू में दादा ने अपने ही पोते को मार डाला, दूध लेने के लिए घर से निकला था बाहर

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola