जेवर व्यवसायी से 20 लाख के आभूषण व एक लाख 20 हजार नकद की छिनतई

Updated:
विज्ञापन
जेवर व्यवसायी से 20 लाख के आभूषण व एक लाख 20 हजार नकद की छिनतई

थाना क्षेत्र के सगालिम के संतोष कुमार सोनी से करीब 20 लाख का आभूषण व एक लाख 20 हजार नकद लेकर अपराधी फरार हो गये.

विज्ञापन

पांकी. थाना क्षेत्र के सगालिम के संतोष कुमार सोनी से करीब 20 लाख का आभूषण व एक लाख 20 हजार नकद लेकर अपराधी फरार हो गये. घटना शुक्रवार की शाम 6:45 बजे की बतायी जाती है. इस संबंध में भुक्तभोगी संतोष कुमार सोनी ने पांकी थाना में मामला दर्ज कराया है. भुक्तभोगी संतोष ने बताया कि पांकी बस स्टैंड में बर्तन व ज्वेलरी की दुकान है. वह शुक्रवार को शाम लगभग 6:45 बजे दुकान बंद कर अपने झोले में सोनारी बैग में करीब 20 लाख की जेवरात व नकद एक लाख 20 हजार रुपये लेकर बाइक से लौट रहा था. सगालिम बस स्टैंड के पास एक दुकान पर नारियल पानी लेने के लिए रुका था. दुकानदार को पैसा देने लगा, इसी क्रम में बाइक पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति झोला छीन कर मेदिनीनगर की ओर भाग निकले. अपराधियों का पीछा भी किया. लेकिन फरार हो गये. मामले की जांच के दौरान मोबाइल लोकेशन ट्रेस करते हुए सदर थाना पुलिस को रजवाडीह के पास मोबाइल झाड़ियों में मिला. झोला में चार जोड़ी सोने के झुमके, 10 मंगलसूत्र, सात टीका, सात ढोलना, सोने की अंगूठी, पांच पुरुष की अंगूठी, पांच बाकी अंगूठी, 30 मूर्ति लॉकेट, 20 सिंगल कुंडल लोकेट, 15 चूड़ी, नथुनी, नथिया बॉडी का 15 सेट पायल, एक मोबाइल व नकद एक लाख 20 हजार था. पांकी थाना पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पीड़ित ने पांकी थाना प्रभारी को आवेदन देकर इस घटना की प्राथमिकी दर्ज करने और त्वरित कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र में इस प्रकार की घटना से व्यापारियों में भय का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satyaprakash Pathak

लेखक के बारे में

By Satyaprakash Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola