सदस्यता अभियान को लेकर जेडीयू ने की बैठक
Published by : VIKASH NATH Updated At : 26 Aug 2025 9:58 PM
जनता दल यूनाइटेड की जिला कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय में हुई
फोटो 26 डालपीएच-18 मेदिनीनगर. जनता दल यूनाइटेड की जिला कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज कुमार दुबे ने की. मुख्य अतिथि के रूप में जेडीयू के पलामू जिला के संगठन प्रभारी सूर्यश पांडेय व प्रदेश सचिव उपस्थित थे. बैठक में पलामू जिला में पार्टी की सदस्यता अभियान में तेजी लाने, संगठन को आगे बढ़ाने सहित अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी. जिले के सभी पदाधिकारी अगले माह से प्रत्येक प्रखंड व पंचायत का दौरा करेंगे. पार्टी एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों की जानकारी जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे. जिले के सभी कार्यकर्ता आवश्यकता पड़ने पर बिहार विधानसभा चुनाव में भी पार्टी के प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगेंगे. पार्टी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद खीरू महतो के नेतृत्व में झारखंड में अच्छे से काम कर रही है.पलामू जिले में जनहित के मुद्दों को जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में उठाया जायेगा. उसका समाधान भी करने का पूरा प्रयास किया जायेगा. कई मुद्दे को उठाकर उसका समाधान भी कराए जाने पर प्रयास किया गया है. जिला अध्यक्ष ने यूरिया की किल्लत पर गहरी चिंता जाहिर की है. बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जनता दल यूनाइटेड पलामू के महासचिव सुरेंद्र कुमार यादव, रितेश कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष अवध किशोर सिंह, राजपति प्रजापति, भीम मेहता, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार रवि, राकेश शुक्ला, हरि प्रजापति, सचिन मेहता, शंकर सिंह, ओमप्रकाश मेहता, अनिल साहू, अरुण प्रसाद, डब्लू सिंह, राजेंद्र राय, बसंत दुबे सहित कई अन्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










