सरकार की गाइडलाइन का पालन करना जरूरी : एसडीपीओ

Updated at : 24 Mar 2026 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
सरकार की गाइडलाइन का पालन करना जरूरी : एसडीपीओ

सरकार की गाइडलाइन का पालन करना जरूरी : एसडीपीओ

विज्ञापन

सतबरवा व आसपास इलाकों में पुलिस ने निकाली फ्लैग मार्च प्रतिनिधि : सतबरवा रामनवमी पर्व को लेकर मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने सतबरवा थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला. इसमें सदर एसडीपीओ राजेश यादव, इंस्पेक्टर जीतराम महली, थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा सहित कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे. फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर काली मंदिर मेलाटांड, पुरानी मस्जिद, महावीर चौक, तुम्बागड़ा, बकोरिया, पोंची, ताबर, बारी, लहलहे, झाबर और पोलपोल समेत कई गांवों में निकाला गया. एसडीपीओ ने कहा कि रामनवमी असत्य पर सत्य की जीत और भगवान श्रीराम जन्मोत्सव का प्रतीक है, जिसे श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाना चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि कुछ शरारती तत्व समाज में भाईचारा बिगाड़ने की कोशिश करते हैं, जिन पर पुलिस की पैनी नजर है. इंस्पेक्टर जीतराम महली ने कहा कि हर त्योहार खुशियां लेकर आता है और इसे मिलजुल कर मनाना चाहिए. थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा ने बताया कि संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है. उन्होंने अपील की कि यदि कहीं कोई अप्रिय घटना होती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola