पलामू में आज से अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट

स्थानीय पुलिस स्टेडियम में वीर शहीद जवानों की पावन स्मृति में अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है.
मेदिनीनगर. स्थानीय पुलिस स्टेडियम में वीर शहीद जवानों की पावन स्मृति में अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है. पलामू पुलिस एवं पलामू फुटबॉल आयोजन समिति की देखरेख में यह टूर्नामेंट 16 फरवरी से शुरू होगा. शनिवार को आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि टूर्नामेंट की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 23 फरवरी को खेला जायेगा. आयोजन समिति के सचिव मनोहर कुमार लाली ने बताया कि 16 फरवरी को टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर करेंगे. उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यों से फुटबॉल की आठ टीम हिस्सा लेगी. इसमें नेपाल, दिल्ली, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल एवं कर्नाटक की टीम हिस्सा ले रही है. टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह रविवार को दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा. पुलिस निरीक्षक सुरेश राम ने बताया कि नेपाल व दिल्ली फुटबॉल टीम के बीच शानदार मुकाबला के साथ टूर्नामेंट का आगाज होगा. पलामू में खेल के विकास में यह टूर्नामेंट कारगर साबित होगा. समिति के कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि 26 शहीद जवानों के परिजनों को उद्घाटन समारोह में सम्मानित किया जायेगा. फरवरी 16 से 19 तक विभिन्न टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला जायेगा, जबकि 20 व 21 फरवरी को सेमीफाइनल मैच होगा. 22 फरवरी को कोलकाता व झारखंड की महिला फुटबॉल टीम के बीच फैंसी मैच खेला जायेगा. 23 फरवरी को टूर्नामेंट के फाइनल मैच का मुकाबला होगा. टीम मैनेजर संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस स्टेडियम में आवश्यक तैयारियां पूरी हो गयी है. नेपाल व दिल्ली टीम के खिलाड़ी, रेफरी व तकनीकी सहायक पलामू पहुंच गये हैं. विभिन्न राज्यों से आनेवाली फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों, रेफरी एवं ऑफिसियल के ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था की गयी है. टूर्नामेंट को लेकर शहर के छह मुहान से पुलिस स्टेडियम तक चार तोरण द्वार बनाये गये हैं. मौके पर सार्जेंट मेजर विमल चंद्रवशी, विक्रांत दुबे, सुशील कुमार सिंहा, बबलू गुप्ता, मनीष मिश्रा सहित आयोजन समिति के कई सदस्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










