ePaper

विवि परिसर से आइआरबी कार्यालय हटाने की पहल

Updated at : 17 Apr 2025 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
विवि परिसर से आइआरबी कार्यालय हटाने की पहल

नीलांबर- पीतांबर विश्वविद्यालय परिसर में आइआरबी के बटालियन द्वारा अस्थायी रूप से कैंप बना रखा है.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. नीलांबर- पीतांबर विश्वविद्यालय परिसर में आइआरबी के बटालियन द्वारा अस्थायी रूप से कैंप बना रखा है. विश्वविद्यालय परिसर से हटाने के लिए कुलपति डॉ दिनेश कुमार सिंह ने राज्यपाल के प्रधान सचिव व उच्च शिक्षा सचिव को पत्र भेजा है. मालूम हो कि आइआरबी 10 बटालियन का कार्यालय संचालित है. इसके पूर्व सीआरपीएफ का कार्यालय हुआ था. सीआरपीएफ की कंपनी के जाने के बाद इस कैंपस को आइआरबी को दे दिया गया है. इस संबंध में वीसी ने कहा कि यह शैक्षणिक संस्थान है. इसके विस्तारीकरण के लिए काफी जगह की जरूरत है. मुख्य सड़क से लेकर विश्वविद्यालय तक 60 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाना है. विश्वविद्यालय के सभी रास्तों को 20 फीट चौड़ा किया जायेगा. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के अंदर एक पार्क भी बनाया जायेगा, ताकि विश्वविद्यालय के सुधार के लिए काम किया जाना है. वहीं वीसी ने बताया कि शहर के 15 किलोमीटर दूर रहने वाले विद्यार्थी कॉलेज नहीं आ रहे है. उनके अभिभावक को पोस्टकार्ड भेज कर बुलाया जायेगा. बच्चों को कॉलेज भेजने के लिए आग्रह किया जायेगा. वीसी ने बताया कि घंटी आधारित शिक्षकों की बहाली जल्द की जायेगी. इसके लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जायेगा. संबंधित विषय के टॉपर को प्राथमिकता दी जायेगी. इसके बाद शिक्षकों की कमी रहेगी, तो सेकेंड व थर्ड टॉपर को मौका दिया जायेगा. जिन लोगों को शैक्षणिक कार्य के लिए रखा जायेगा. उन्हें 15 से 20 हजार प्रति महीना मानदेय मिलेगा. कर्मचारियों की कमी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसके लिए विज्ञापन निकाल दिया गया है. इसका टेंडर 23 अप्रैल को खोला जायेगा. उन्होंने कहा कि सबसे पहले टेक्निकल बीड की जांच की जायेगी. उसमें जो सफल होगा. उसका वित्तीय बीड खोला जायेगा. इसमें जिसका एल-वन रहेगा. उसको आउटसोर्सिंग के लिए चुना जायेगा. आउटसोर्सिंग के माध्यम से सभी जगह पर जरूरत के हिसाब से लोगों को रखा जायेगा. ताकि विश्वविद्यालय का काम सुचारू रूप से चल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATYAPRAKASH PATHAK

लेखक के बारे में

By SATYAPRAKASH PATHAK

SATYAPRAKASH PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola