संस्था की पहल पर नाबालिग का शादी रुकी

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 15 May 2026 9:27 PM

विज्ञापन

संस्था की पहल पर नाबालिग का शादी रुकी

विज्ञापन

हैदरनगर. प्रखंड क्षेत्र के देवी धाम मंदिर में नाबालिग की शादी की सूचना मिलने के बाद प्रशासन व अग्रगति संस्था की टीम पहुंची. जिसके बाद शादी को रोका गया. जानकारी के अनुसार अग्रगति संस्था के प्रखंड समन्वयक चंदन मेहता, नीलम देवी व ममता देवी ने विवाह स्थल पर पहुंचकर दोनों पक्षों से पूछताछ की. लड़के के पिता ने पुत्र की उम्र 24 वर्ष बतायी, जबकि लड़की के आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं स्कूल परिचय पत्र की मांग की. आधार कार्ड में लड़की की उम्र 17 वर्ष पाया गया. इसके बाद संस्था के लोगों ने प्रशासन को इसकी सूचना दी. हैदरनगर के अंचलाधिकारी व थाना प्रभारी देवीधाम मंदिर स्थल पहुंचे. शादी को तत्काल रोकवाया और अभिभावक को कड़ी चेतावनी देते हुए छोड़ दिया. सीओ ने कहा कि कम उम्र में विवाह कराना कानूनन अपराध है. इसके बाद नाबालिग लड़की का रेस्क्यू कर उसे सीडब्ल्यूसी मेदिनीनगर भेज दिया गया. मौके पर मौजूद अधिकारियों ने लोगों को बाल विवाह निषेध कानून की जानकारी देते हुए टोल फ्री नंबर 1098 एवं 112 पर सूचना देने की अपील की. मौके पर हैदरनगर देवी धाम मंदिर अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, सीडीपीओ व शादी कराने वाले पंडित मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola