निष्क्रिय पड़े सरकारी भवनों व परिसरों का होगा कायाकल्प
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 15 May 2026 9:32 PM
निष्क्रिय पड़े सरकारी भवनों व परिसरों का होगा कायाकल्प
डीसी व नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण प्रतिनिधि, मेदिनीनगर पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और नगर आयुक्त जावेद हुसैन ने शुक्रवार को शहर के कई निष्क्रिय पड़े सरकारी भवनों और परिसरों का संयुक्त रूप से जायजा लिया. बताया गया कि इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य अनुपयोगी पड़ी सरकारी संपत्तियों की स्थिति देखकर उनके बेहतर और जनहितकारी उपयोग की योजना बनाना है. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि लंबे समय से बंद पड़े भवनों की मरम्मत कराकर उन्हें दोबारा इस्तेमाल में लाया जाये. जर्जर हो चुके भवनों को ध्वस्त घोषित कर वहां नये निर्माण की कार्रवाई होगी. वहीं नूतन केंद्र के पास इंजीनियरिंग लाइन से जुड़े सभी दफ्तरों को एक ही परिसर में शिफ्ट करने पर विचार विमर्श किया गया. इस दौरान नगर आयुक्त ने कहा कि खाली जमीनों का योजनाबद्ध इस्तेमाल कर प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ किया जायेगा.निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने भवनों की मजबूती, उपलब्ध जगह और प्रशासनिक जरूरतों को लेकर संबंधित इंजीनियरों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. डीसी ने साहित्य समाज चौक स्थित पुराना मलेरिया भवन,नूतन केंद्र के समीप खाली पड़ी जमीन, पुराना सदर प्रखंड कार्यालय भवन, नगर का खनिज भवन का निरीक्षण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










