भाईचारा और आपसी सौहार्द का प्रतीक है होली : विधायक

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 01 Mar 2026 9:27 PM

विज्ञापन

भाईचारा और आपसी सौहार्द का प्रतीक है होली : विधायक

विज्ञापन

हरिहरगंज. नगर पंचायत के मोतीराज महिला इंटर कॉलेज के समीप राधे-कृष्ण मैदान में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन संजय कुमार सिंह यादव ने फीता काटकर किया. मौके पर विधायक ने कहा कि होली एकता, भाईचारा और आपसी सौहार्द का प्रतीक पर्व है. यह भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है, जो समाज को जोड़ने का कार्य करता है. उन्होंने सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी. इसकी अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र यादव ने की. इस अवसर पर दुगोला सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भोजपुरी गायिका मुस्कान यादव एवं रानी पांडेय ने एक से बढ़कर एक होली गीत प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. समारोह में रवि कुमार यादव, समाजसेवी जानू चौधरी, जिप प्रतिनिधि राजेश राम, तनुश्री मांझी, रोशन मांझी, महादेव यादव, बुधन सिंह यादव, विकास यादव, अशोक यादव, कमलेश यादव, अमरजीत यादव, आनंद यदुवंशी, लखन यादव, अशोक जायसवाल, मोहम्मद आबिद, अवधेश मेहता सहित बड़ी संख्या में राजद नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola