हिंडालको ने 500 विद्यार्थियों को दिया सोलर स्टडी लैंप

Updated:
विज्ञापन
हिंडालको ने 500 विद्यार्थियों को दिया सोलर स्टडी लैंप

हिंडालको की कठौतिया माइंस प्रबंधन द्वारा लगभग 500 विद्यार्थियों के बीच सोलर स्टडी लैंप का वितरण किया.

विज्ञापन

पड़वा. हिंडालको की कठौतिया माइंस प्रबंधन द्वारा खनन क्षेत्र के परिधि में आठ मध्य विद्यालय के सातवीं और आठवीं कक्षा के लगभग 500 विद्यार्थियों के बीच सोलर स्टडी लैंप का वितरण किया. मौके पर माइंस मैनेजर निशिकांत कुमार ने कहा कि संसाधन के अभाव में विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो. इसे ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को लैंप दिया जा रहा है. गांव में हमेशा बिजली आपूर्ति नहीं होती है. लैंप से विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में काफी सुविधा होगी. उन्होंने कहा कि हिंडालको कंपनी केवल व्यवसाय नहीं करती है, बल्कि जिस इलाके में काम करती है. उस इलाके के लोगों का जीवन स्तर बढ़ाने में सक्रियता के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करती है. सीएसआर हेड शोभा रानी मोहंती ने कहा कि खनन क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में पढ़नेवाले विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने के उद्देश्य से ही यह लैंप दिया जा रहा है. कहा कि कंपनी अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति हमेशा सजग व संवेदनशील होकर काम करती है. उन्होंने विद्यार्थियों से पूरी लगन एवं निष्ठा के साथ पढ़ाई करने की अपील की. मौके पर देवदत्त कुमार, अनीता भगत, सुहानी कुमारी, प्रिंस सिंह, काशीनाथ राम, प्रभन राम सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola