प्रखंड के सभी सीएसची में होगा स्वास्थ्य मेला का आयोजन : डॉ राजेंद्र

Updated:
विज्ञापन
प्रखंड के सभी सीएसची में होगा स्वास्थ्य मेला का आयोजन : डॉ राजेंद्र

प्रखंड के सभी सीएसची में होगा स्वास्थ्य मेला का आयोजन : डॉ राजेंद्र

विज्ञापन

नावाबाजार. विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी सीएचसी व पीएचसी में स्वास्थ्य मेला का आयोजन होना है. यह जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया है. शिविर की तिथि निर्धारित कर दी गयी है. छह जनवरी को पीएचसी नावा बाजार, सात को सीएचसी विश्रामपुर, नौ जनवरी को सीएचसी पांडू व 10 जनवरी को सीएचसी उटारी रोड में स्वास्थ्य मेला लगेगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मेला में टीबी, मलेरिया, परिवार नियोजन सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी जायेगी. साथ ही मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवा उपलब्ध कराया जायेगा. इसके अलावा स्वास्थ्य मेला में आयुष्मान कार्ड,आभा कार्ड बनाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola