बारालोटा में मना हनुमान जन्मोत्सव
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

बारालोटा में मना हनुमान जन्मोत्सव
विज्ञापन
मेदिनीनगर. शहर के बारालोटा मोहल्ला के वार्ड संख्या छह स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्रीराम भक्त हनुमान का जन्मोत्सव मनाया गया. इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा अनुष्ठान, सुंदरकांड व हनुमान चलीसा का पाठ हुआ. आचार्य उमाशंकर तिवारी के नेतृत्व मे गुरुवार की शाम चार बजे से सुंदरकांड का पाठ शुरू हुआ. पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया. मौके पर मंदिर के पुजारी अजय शुक्ला, संरक्षक अनुज तिवारी, अक्लू तिवारी, योगेन्द्र दुबे, सचिव टिंकु पांडेय, मीडिया प्रभारी रवींद्र कुमार तिवारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










