पाटन प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्राओं ने मारी बाजी

पाटन प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्राओं ने मारी बाजी
पाटन. झारखंड माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में पाटन प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्राओं ने बाजी मारी. इसमें पल्लवी कुमारी ने 94.8 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनी. जबकि अरफीन परवीन 93.60 अंक लाकर दूसरे स्थान पर रही. रूपा कुमारी 93.20 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रही. इस तरह पाटन प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर लड़कियों का कब्जा रहा. प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने बताया कि विद्यालय से इस वर्ष जैक बोर्ड में 577 विद्यार्थियों परीक्षा में शामिल हुए थे. जिसमें 557 विद्यार्थी सफल रहे. उन्होंने कहा कि इससे भी बेहतर परीक्षाफल लाने का प्रयास किया जायेगा. विद्यार्थियों का मेहनत व शिक्षकों का कठिन परिश्रम से काफी बेहतर परीक्षा परिणाम रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




