डॉ कौशल व मुखिया पूनम ने अनाथ बेटी का किया कन्यादान

Updated:
विज्ञापन
डॉ कौशल व मुखिया पूनम ने अनाथ बेटी का किया कन्यादान

डॉ कौशल व मुखिया पूनम ने अनाथ बेटी का किया कन्यादान

विज्ञापन

प्रतिनिधि : छतरपुर

प्रखंड के पाटादोहर गांव में बुधवार की रात एक प्रेरणादायक सामाजिक कार्य हुआ. वन राखी मूवमेंट के प्रणेता ‘ट्री मैन’ डॉ. कौशल किशोर जायसवाल और उनकी पत्नी, डाली पंचायत की मुखिया पूनम जायसवाल ने अनाथ युवती बरती कुमारी का विवाह कराकर कन्यादान किया. बरती, स्वर्गीय सुकुल सिंह की पुत्री हैं, जिनका विवाह अर्जुन सिंह के साथ संपन्न कराया गया. विवाह समारोह में डॉ. कौशल दंपती ने नवदंपती को वस्त्र, बर्तन, अमरूद और कपूर के पौधे उपहार स्वरूप भेंट किये. साथ ही बारातियों के बीच पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. डॉ. कौशल ने कहा कि गरीबों की सेवा ही सच्ची ईश्वर पूजा है और उन्होंने अपना जीवन समाज सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित कर दिया है.

मुखिया पूनम जायसवाल ने इसे सबसे बड़ा पुण्य कार्य बताया. उन्होंने बताया कि उसी दिन पंचायत क्षेत्र में दो दुखद घटनाएं भी हुईं-इमामुद्दीन अंसारी पेड़ से गिरकर घायल हुए, जिनके इलाज हेतु 5100 रुपये की सहायता दी गयी. वहीं उषा देवी आग से झुलस गईं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची भेजने हेतु 5100 रुपये की मदद दी गयी. डॉ. कौशल और पूनम जायसवाल अब तक 22 अनाथ एवं गरीब बच्चियों के विवाह में सहयोग कर चुके हैं. इस अवसर पर शंभू कुंवर, अदरु सिंह, बीना कुमारी, बिला देवी, फूला देवी, सुधीर सिंह, मुन्ना सिंह, चनारिक सिंह, राजकुमार सिंह, भोला सिंह, महेंद्र सिंह, अरुण सिंह, विनय सिंह, सुमित सहित काफी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola