प्राकृतिक सुंदरता ,आस्था व आध्यात्मिक ऊर्जा का संगम है गौरीदह आश्रम

Updated:
विज्ञापन
प्राकृतिक सुंदरता ,आस्था व आध्यात्मिक ऊर्जा का संगम है गौरीदह आश्रम

प्राकृतिक सुंदरता ,आस्था व आध्यात्मिक ऊर्जा का संगम है गौरीदह आश्रम

विज्ञापन

पांकी. प्रखंड के गौरीदह में नववर्ष पर मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. गौरीदह आश्रम की प्राकृतिक सुंदरता भी लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है. परिसर के पास दक्षिण से उत्तर की ओर बहती एक सुंदर नदी मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है. नदी से लगभग सौ मीटर आगे एक मनोहारी झरना स्थित है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग स्नान, दर्शन और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते हैं. लोग यहां बिताये गये खूबसूरत पलों को कैमरे में कैद कर यादगार बना रहे हैं. मंदिर के समीप हरा-भरा बगीचा, चारों ओर फैले पेड़-पौधे, बड़े-बड़े पत्थरों की अनोखी संरचना और शांत वातावरण प्राचीन पद्धति व प्रकृति के अद्भुत मेल को दर्शाता है. सबसे खास बात यह है कि यहां प्राकृतिक चिकित्सा की सुविधा भी उपलब्ध है. साथ ही पक्षी, हनुमान, हिरण सहित कई वन्य जीव देखने को मिलते हैं. पीछे की ओर फैला घना जंगल दूर तक विस्तृत है, जहां विभिन्न प्रकार की जड़ी-बूटियां उपलब्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola