पूर्व माओवादी की हत्या, साक्ष्य मिटाने के लिए शव जलाने का प्रयास

Updated:
विज्ञापन
पूर्व माओवादी की हत्या, साक्ष्य मिटाने के लिए शव जलाने का प्रयास

पूर्व माओवादी की हत्या, साक्ष्य मिटाने के लिए शव जलाने का प्रयास

विज्ञापन

परिजनों ने पत्थर से कूच कर हत्या करने का आरोप लगाया प्रतिनिधि, पांडू पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र के बेलहरा-लोमड़ीडीह मार्ग पर शनिवार सुबह बरामद शव की शिनाख्त हो गयी है. मृतक छतरपुर थाना क्षेत्र के कव्वल पंचायत स्थित जंघबल गांव के सुखी यादव के पुत्र जगनारायण यादव उर्फ विशाल यादव के रूप में पहचान की गयी है. परिजनों ने रविवार को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर शव की पहचान की. परिजनों ने बताया कि जगनारायण यादव सात मई को पांडू के कुलिया गांव में गोतिया अयोध्या यादव के घर शादी समारोह में शामिल होने गया था. इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा. परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर को देखकर परिजन अस्पताल पहुंचे और उसकी शिनाख्त की. परिजनों ने आरोप लगाया है कि अपराधियों ने जगनारायण की पत्थर से कूचकर हत्या की गयी है. पहचान छिपाने की नीयत से शव पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जलाने का प्रयास भी किया गया था. रविवार को अस्पताल पुलिस चौकी की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. माओवादी संगठन से जुड़ा रहा है इतिहास पुलिस जांच में यह बात सामने आयी है कि जगनारायण यादव उर्फ विशाल यादव का माओवादी संगठन से गहरा रिश्ता रहा था.वह संगठन में विशाल जी के नाम से जाना जाता था और सक्रिय नेता रह चुका था. उसके खिलाफ छतरपुर थाना में मामला दर्ज है. वह हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया था.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola