ePaper

घोटालेबाज हेमंत सरकार को हटा कर डबल इंजन की सरकार बनायें : जेपी नड्डा

Updated at : 09 Nov 2024 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
घोटालेबाज हेमंत सरकार को हटा कर डबल इंजन की सरकार बनायें : जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि झारखंड में घोटालेबाज हेमंत सरकार को हटा कर डबल इंजन की सरकार बनायें

विज्ञापन

विश्रामपुर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि झारखंड संस्कृति और समर्पण की भूमि है. यहां के वीरों ने संस्कृति और सम्मान के लिए अपना बलिदान दिया है. इतिहास गवाह है कि इस धरती ने अन्याय के खिलाफ हमेशा लड़ाई लड़ी है. आगे भी यह धरती इतिहास रचेगी और निकम्मी हेमंत सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी. घोटालेबाज हेमंत सरकार को हटा कर डबल इंजन की सरकार बनाये, ताकि देश के साथ झारखंड को भी विकसित किया जा सके. श्री नड्डा शनिवार को विश्रामपुर में भाजपा द्वारा आयोजित विजय संकल्प सभा में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद बेल पर हैं और उनके कुछ मंत्री जेल में हैं. इस सरकार ने वोट की खातिर बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दिया है, भाजपा की सरकार बनते ही उन्हें खदेड़ा जायेगा. श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने विश्रामपुर में 123 करोड़ की लागत से पेयजलापूर्ति योजना स्वीकृत की थी, लेकिन हेमंत सरकार ने पांच साल तक उसे रोक कर रखा. सिर्फ इसलिए कि इस योजना का नाम अटल जी के नाम पर था. उन्होंने कहा कि देश के 80 करोड़ लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही हैं. देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर हो गये. 10 करोड़ से ज्यादा बहनों को गैस सिलिंडर देकर धुआं से मुक्ति दिलायी, 11 हजार करोड़ लोगों को शौचालय दिया गया. प्रधानमंत्री मोदी को झारखंड से ज्यादा लगाव है. इसलिए उन्होंने लगभग सभी कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत झारखंड से की है. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी निवर्तमान विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी के पक्ष में मतदान करने का अपील की. सभा को भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र चंद्रवंशी ने भी संबोधित किया. अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने की. संचालन उपाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने किया. मौके पर सांसद विष्णुदयाल राम, दीपक प्रकाश, मिथिलेश कटारिया, यूपी के मंत्री दयाशंकर सिंह, डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी, टिकैत चौबे, संध्या सिंह, राजन पांडेय, डॉ वीपी शुक्ला, संतोष चौबे, विजयानंद पाठक, अनुज पांडेय, विकास प्रीतम, भोला चंद्रवंशी, सत्यम सिंह, समीर त्रिपाठी सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सभा के पूर्व हेलीकॉप्टर से नावाडीह कला स्थित जरासंध स्टेडियम में उतरे, जहां से श्री नड्डा रामचंद्र चंद्रवंशी के साथ खुली जीप में रोड शो करते हुए दो किमी दूर सभा स्थल पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र चंद्रवंशी के पक्ष में मतदान करने का अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola