नावाजयपुर में अगलगी की घटना में नगदी सहित पांच लाख संपत्ति खाक

Updated:
विज्ञापन
नावाजयपुर में अगलगी की घटना में नगदी सहित पांच लाख संपत्ति खाक

नावाजयपुर थाना क्षेत्र के हुरदाग के संतोष कुमार चौहान के घर में गुरुवार को करीब 11.15 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी.

विज्ञापन

पाटन. नावाजयपुर थाना क्षेत्र के हुरदाग के संतोष कुमार चौहान के घर में गुरुवार को करीब 11.15 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इस घटना में एक गाय, आभूषण, 75 हजार रुपये नकदी सहित करीब पांच लाख से भी अधिक की संपत्ति जल कर खाक हो गयी. सूचना मिलते ही नावाजयपुर थाना प्रभारी कमल किशोर पांडेय ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी. पुअनि रविंद्र राहुल व दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची. तब तक घर का सभी सामान जल कर खाक हो चुका था. इस संबंध में भुक्तभोगी अनिता देवी ने बताया कि जिस समय घर में आग लगी थी. वह और उसकी गोतनी रश्मि देवी दोनों घर में नहीं थीं. गांव की एक महिला ने उन लोगों को सूचना दी कि उसके घर के पीछे से धुआं उठ रहा है. दौड़ कर घर पहुंचीं, तो देखा कि घर में आग लग गयी है. इसके बाद शोर मचाने लगी. शोर सुन कर गांव के लोग पहुंचे. घर में ताला लगा हुआ था. जिसे खोला तो देखा कि अंदर में बंधी गाय मर चुकी है. साथ ही बक्शा व सभी सामान भी जल गया है. इस अगलगी में खाने के लिए भी कुछ नहीं बचा है. उसके पति व देवर दोनों दूसरे राज्य में कमाने गये हुए हैं. इधर, इसकी सूचना पर अंचल पदाधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव पहुंचे. उन्होंने कहा कि सरकारी प्रावधान के मुताबिक मुआवजा दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satyaprakash Pathak

लेखक के बारे में

By Satyaprakash Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola